
Kal Somani ने खरीदी Rajasthan Royals
IPL की बड़ी डील इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रिय टीम Rajasthan Royals को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी बिजनेसमैन Kal Somani Rajasthan Royals फ्रेंचाइजी को करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग ₹16,290 करोड़) में खरीद लिया है। यह डील IPL इतिहास की सबसे चर्चित डील में से एक मानी जा रही है।
राजस्थान रॉयल्स IPL की शुरुआती आठ टीमों में शामिल रही है और 2008 में टीम ने पहला ही सीजन जीतकर इतिहास रच दिया था। अब इतने बड़े सौदे के बाद टीम के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले से Kal Somani Rajasthan Royals फ्रेंचाइजी में एक शेयर होल्डर थे। अब उन्होंने पूरी हिस्सेदारी लेकर टीम का कंट्रोल अपने हाथ में लेने का फैसला किया है।
कितनी कीमत में हुई यह डील?
इस डील की कीमत करीब 1.63 बिलियन डॉलर बताई जा रही है, जो भारतीय रुपये में करीब ₹16,000 करोड़ से ज्यादा होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि IPL टीमों की वैल्यू लगातार बढ़ रही है और यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम भी अब अरबों डॉलर में बिक रही है। इस बोली में Times Group भी शामिल था, लेकिन आखिरकार बाज़ी Kal Somani ने मार ली।
Walmart के साथ कंसोर्टियम बनाएंगे Somani
रिपोर्ट्स के मुताबिक Kal Somani एक कंसोर्टियम का नेतृत्व करेंगे । जिसमें Walmart जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल हो सकती है।इस कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। हालांकि मौजूदा मालिक Manoj Badale से टीम का पूरा कंट्रोल 2026 सीजन के बाद मिलने की उम्मीद है। यानी IPL 2026 तक मौजूदा मैनेजमेंट ही टीम संभाल सकता है और उसके बाद नए मालिक आधिकारिक तौर पर नियंत्रण संभालेंगे।
कौन हैं Kal Somani?

Kal Somani अमेरिका के Scottsdale, Arizona से ताल्लुक रखते हैं और बिजनेस की दुनिया में उनका नाम काफी जाना जाता है। वे कई कंपनियों के संस्थापक भी हैं और खेलों में उनकी गहरी रुचि रही है। क्रिकेट के अलावा उन्हें गोल्फ में भी काफी दिलचस्पी है। Somani Motor City Golf Club के संस्थापकों में से एक हैं, जिसका संबंध गोल्फ के दिग्गज खिलाड़ी Tiger Woods से भी बताया जाता है। उनके बेटे Arjun Somani अमेरिका के जूनियर गोल्फ सर्किट में एक उभरते हुए खिलाड़ी माने जाते हैं।
IPL टीमों की वैल्यू क्यों बढ़ रही है?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि IPL टीमों की कीमत तेजी से बढ़ रही है। Elara Capital के विश्लेषक Karan Taurani का कहना है कि यह डील इस बात को साबित करती है कि IPL फ्रेंचाइजी की वैल्यू अब 1.5 से 2 बिलियन डॉलर के बीच पहुंच चुकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है:
,•टीवी ब्रॉडकास्ट राइट्स से भारी कमाई
,• डिजिटल स्ट्रीमिंग का तेजी से बढ़ना
,•निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
इसी कारण अब IPL को दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग माना जाता है।
BCCI को भी मिलेगा बड़ा हिस्सा
IPL फ्रेंचाइजी के नियमों के अनुसार जब भी टीम की बिक्री होती है तो BCCI को भी उसका हिस्सा मिलता है।इस डील में BCCI को करीब 5% रकम मिलने की संभावना है।अगर इस हिसाब से देखें तो BCCI को लगभग ₹765 करोड़ मिलने की उम्मीद है।
Rajasthan Royals का इतिहास
Rajasthan Royals IPL की सबसे पुरानी टीमों में से एक है। जब 2008 में IPL की शुरुआत हुई थी तब इस टीम को सिर्फ 67 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। उस समय इसे Manoj Badale की अगुवाई वाले ग्रुप ने खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि उसी साल टीम ने Shane Warne की कप्तानी में पहला IPL खिताब जीत लिया था।
Raj Kundra भी रह चुके हैं मालिक

2009 में राजस्थान रॉयल्स की 13% हिस्सेदारी बिजनेसमैन Raj Kundra ने खरीदी थी। उस समय टीम की कीमत लगभग 120 मिलियन डॉलर आंकी गई थी।लेकिन 2015 में सट्टेबाजी मामले में जांच के बाद Kundra को लाइफटाइम बैन झेलना पड़ा और उन्हें टीम से अलग होना पड़ा।
Lucknow Super Gaints IPL 2026 Squad Analysis
RedBird Capital की एंट्री

2021 में राजस्थान रॉयल्स में एक और बड़ा निवेश हुआ । जब RedBird Capital Partners ने टीम की करीब 15% हिस्सेदारी खरीद ली।इस डील की कीमत लगभग ₹550 से ₹600 करोड़ बताई गई थी। इसी दौरान एक Drag-Along Clause भी जोड़ा गया था। इसका मतलब यह था कि अगर RedBird अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहे तो बाकी शेयर होल्डर्स को भी टीम बेचनी पड़ सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसी क्लॉज की वजह से आखिरकार टीम को बेचने का फैसला लिया गया।
IPL के लिए क्या मायने रखती है यह डील?
यह डील सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए ही नहीं बल्कि पूरे IPL के लिए बड़ी खबर है। इतनी बड़ी कीमत में टीम बिकना इस बात का संकेत है कि IPL अब सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक ग्लोबल स्पोर्ट्स बिजनेस बन चुका है। आने वाले समय में IPL टीमों की वैल्यू और भी बढ़ सकती है और विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ती जाएगी।
Conclusion : Kal Somani Rajasthan Royals
Rajasthan Royals को Kal Somani द्वारा खरीदे जाने की खबर IPL दुनिया में काफी चर्चा का विषय बन गई है। लगभग ₹16,000 करोड़ की यह डील दिखाती है कि IPL का बिजनेस कितना बड़ा हो चुका है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नए मालिक के आने के बाद टीम के मैनेजमेंट और प्रदर्शन में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स एक नए दौर में प्रवेश कर सकती है।
1. Kal Somani कौन हैं?
Kal Somani अमेरिका के एक बिजनेसमैन हैं जो Scottsdale, Arizona से जुड़े हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि Kal Somani Rajasthan Royals फ्रेंचाइजी को खरीदने वाले नए निवेशकों में शामिल हैं।
2.Rajasthan Royals को कितने में खरीदा गया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Rajasthan Royals की डील लगभग 1.63 बिलियन डॉलर (करीब ₹16,000 करोड़) में हुई है। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील में से एक मानी जा रही है।
3. Rajasthan Royals के पुराने मालिक कौन थे?
Rajasthan Royals टीम की शुरुआत में Manoj Badale के नेतृत्व वाले ग्रुप के पास मालिकाना हक था। इसके अलावा Raj Kundra भी कुछ समय के लिए टीम के सह-मालिक रह चुके हैं।
4. क्या Kal Somani Rajasthan Royals के नए मालिक बन गए हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार Kal Somani के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने Rajasthan Royals में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। हालांकि टीम का पूरा कंट्रोल आने वाले समय में आधिकारिक रूप से ट्रांसफर हो सकता है।
5. Rajasthan Royals ने IPL कब जीता था?
Rajasthan Royals ने 2008 में पहला IPL सीजन जीता था। उस समय टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर SShane Warne कर रहे थे।
i