
Akash Deep Ruled Out IPL 2026: IPL 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
IPL 2026 : मैच शुरू होने से पहले ही टीमों को लग रहे झटके
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट का आगाज़ 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई टीमों के लिए चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं।
हाल ही में खबर आई है कि Akash Deep Ruled Out IPL 2026। इससे KKR की गेंदबाजी को एक और बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, IPL 2026 शुरू होने से पहले कई बड़े खिलाड़ी चोट (Injury) की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें तेज गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक कई अहम खिलाड़ी शामिल हैं। चोट की वजह से कुछ खिलाड़ी पहले ही सीजन से बाहर (Ruled Out) हो चुके हैं, जबकि कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर अभी भी सवाल बना हुआ है। इसका सीधा असर टीमों के बैलेंस और प्लानिंग पर पड़ रहा है।
कई फ्रेंचाइज़ियों ने जिन खिलाड़ियों को बड़ी उम्मीदों के साथ टीम में शामिल किया था, वे अब शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकते। इससे टीम मैनेजमेंट को मजबूरी में रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की तलाश करनी पड़ रही है। ऐसे में IPL 2026 शुरू होने से पहले ही कई टीमों को बड़े झटके लगते नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट शुरू होने तक कौन-कौन से खिलाड़ी फिट होकर वापसी करते हैं और कौन इस सीजन से पूरी तरह बाहर हो जाता है। Akash Deep Ruled Out IPL2026
IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका
IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस खबर ने KKR के गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा झटका दिया है क्योंकि टीम पहले ही अपने कुछ तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर चिंतित थी।
जिसमें से हर्षित राणा और श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथरीना अभी इंजरी से गुजर रहे हैं वहीं मुस्तफ़िज़ूर रहमान इस आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे । जिसके कारण इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा ।रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश दीप चोट के कारण IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फ्रेंचाइज़ी के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि भी की है कि वह इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे पूरा सीजन
बताया जा रहा है कि आकाश दीप पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे थे और फिलहाल बेंगलुरु के Centre of Excellence में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। हालांकि उनकी चोट की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मेडिकल टीम की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है कि वह इस साल IPL नहीं खेलेंगे।KKR के लिए यह खबर इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि टीम पहले ही अपने तेज गेंदबाजी विभाग में कई समस्याओं का सामना कर रही है।
IPL करियर में अब तक कैसा रहा प्रदर्शन आकाश दीप का
अगर आकाश दीप के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 2022 में लीग में डेब्यू किया था। पिछले चार सीजन में उन्होंने कुल 14 मैच खेले हैं और 10 विकेट लिए हैं।पिछले IPL सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। लखनऊ ने उन्हें 2025 की नीलामी में लगभग 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एक ही सीजन के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। IPL 2026 की मिनी ऑक्शन में KKR ने उन्हें उनके 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन दुर्भाग्य से वह टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।
IPL 2026 में KKR की गेंदबाजी पर बढ़ेगा दबाव
आकाश दीप के बाहर होने से KKR के गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव और बढ़ गया है। टीम पहले से ही कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता को लेकर परेशान है।टीम के पास फिलहाल भारतीय तेज गेंदबाजों के रूप में वैभव अरोड़ा , उमरान मलिक ,कार्तिक त्यागी जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा टीम ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन से भी कुछ ओवर गेंदबाजी कराने का विकल्प रख सकती है।
KKR रिप्लेसमेंट की तलाश
आकाश दीप के बाहर होने के बाद अब KKR मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लग गया है। टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने भी संकेत दिया है कि जल्द ही किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम से अपडेट मिलने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में फ्रेंचाइज़ी नए खिलाड़ी का ऐलान कर सकती है।
IPL 2026 का पहला मैच KKR VS MI
कोलकाता नाइट राइडर्स अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।सीजन शुरू होने से पहले ही टीम के तेज गेंदबाजी विभाग में आई यह समस्या KKR के लिए चिंता का विषय बन सकती है। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी को आकाश दीप की जगह मौका देता है।
7