The Bengal Files Trailer Review: ट्रेलर में दिखा हिला देने वाला सच और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी। ये फिल्म 1946 के कोलकाता किलिंग्स के घटना पर आधारित है। क्या इस फिल्म को लेकर फिर से मचेगा बवाल? जानें पूरी डिटेल्स यहां।

The Bengal Files Trailer Review :
हाल ही रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म The Bengal Files की ट्रेलर। जिसे देख ऐसे लगने लगा है कि ये फिल्म भी The Kashmir Files की तरह विवादों में आने की संभावना है ।आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसी जॉनर फिल्म है।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के फिल्म की कहानी के अनुसार ,ये फिल्म 1946 में कलकत्ता और नोआखली में डायरेक्ट एक्शन डे के दौरान घटित ग्रेट कोलकाता में हुई जनसंहार जुड़ी घटना पर आधारित है। ये फिल्म घटना की क्रूरता और उसके बाद हुए परिणाम को दर्शाता है। ये बंगाल के उस समय के सांप्रदायिक दंगों की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। जिन्हें निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हिंदू जनसंहार के रूप में दर्शाया है। जो भारत की स्वतंत्रता और विभाजन में मुख्य भूमिका निभाई थी।

ये हिंसा कोलकाता में मुस्लिम लीग द्वारा डायरेक्ट एक्शन डे की घोषणा की बाद दंगों में बदल गई थी। जिनमें मुख्य रूप से हिन्दू समुदाय निशाना बना था। इस दंगे में करीबन 5,000 से 10,000 की संख्या में लोग मारे गए थे और कई घायल भी हुए थे।बाद में ये हिंसा बिहार और पंजाब तक फैल गई थी।आपको बता दें कि इस फिल्म में गांधी जी की भूमिका में अनुपम खेर नजर आएंगे।

The Bengal Files के ट्रेलर लॉन्च को लेकर हंगामा
रिपोर्ट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने फैसला किया था कि उनकी फिल्म कोलकाता के एक सिनेमाघर में लॉन्च होगी। लेकिन कोलकाता पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उसके फिल्म लॉन्च इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है ।उसने किसी तरह करके एक प्राइवेट होटल में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी और किसी तरह ट्रेलर को लॉन्च करने में कामयाब रहे। हालांकि स्क्रीनिंग करते वक्त भी फिल्म लेकर हंगामा हुआ था। इस इवेंट में पहुंचे विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने बंगाल सरकार पर उठाए सवाल और कहा कि इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है,जो इस फिल्म को लेकर हंगामा और इवेंट कैंसिल करवा दिया गया।
Also Read – Jolly LLB 3 Teaser Review
Table of Contents
The Bengal Files की स्टारकास्ट
निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आपको मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी,दर्शन कुमार,पालिमी घोष, नमाशी चक्रवर्ती और सौरभ दास अहम किरदार नजर आएंगे।
The Bengal Files बजट और रिलीज तारीख
निर्माता विवके अग्निहोत्री की इस फिल्म की बजट 20 करोड़ बताई जा रही है और ये फिल्म शिक्षक दिवस के शुभ अवसर यानी 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघोरों में रिलीज किया जाएगा।