AUS vs SA 1st T20I : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिसाब चुकता करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, क्या युवा साउथ अफ्रीकी टीम कर पाएगी पहले दिन कब्ज़ा?

AUS vs SA 1st T20I Match : AUS vs SA की बीच पहला टी20 मैच डार्विन में रविवार को खेल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हार का बदला लेने उतरेगी। क्या साउथ अफ्रीका अपने युवा टीम के साथ पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत पाएगी ? जाने डार्विन का पिच रिपोर्ट और दोनों टीम के बेस्ट इलेवन जो पहला टी20 खेलने मैदान में उतरेगी ।

AUS vs SA 1st T20I
AUS vs SA 1st T20I

AUS vs SA T20I Match :

रविवार को खेला जाने वाला AUS vs SA पहला टी20 मैच मार्रारा क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा । ये मैच काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जिसका बदला लेने ऑस्ट्रेलिया की टी20 स्क्वॉड ,साउथ अफ्रीका टी20 स्क्वॉड के साथ मार्रारा क्रिकेट स्टेडियम के मैदान में 10 अगस्त को भिड़ेगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे ,वहीं साउथ अफ्रीका टीम की अगुआई एडेन मकरम करेंगे। इस मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network और लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर किया जाएगा। ये पहला टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे से शुरू हो जाएगा।

AUS vs SA 1st T20I में किसका पलड़ा भारी ?

अभी तक ऑस्ट्रेलिया और साउथ एक बीच कुल 25 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 25 में से 17 मैचों में जीत हासिल किया है ,वहीं साउथ अफ्रीका  8 ही  मैच जीत पाई है। इससे पता चलता है कि यहां टी20 में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। 2023 में डरबन में AUS vs SA टी20 सीरीज खेला गया था ।

जहां ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 क्लीन स्वीप से साउथ अफ्रीका को हराया था। लेकिन अब एडेन मकरम अपने अगुआई में युवा टीम लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में  उतरेंगे। वहीं गेंदबाज कागिसो रबाडा और लूंगी अंगिड़ी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस टीम में खेलते नजर आएंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टी 20 सीरीज में 5 -0 से हराया था । ऐसे में ये टीम अपने होमग्राउंड में बहुत आत्विश्वास के साथ उतरेगी।

AUS vs SA Series :

AUS vs SA T20I : समय सारणी

पहला टी20 मैच  :

10 अगस्त 2025 (रविवार), मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन – दोपहर 2:45 बजे से शुरू,

दूसरा टी20 मैच  :

12 अगस्त 2025 (रविवार), मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन – दोपहर 2:45 बजे से शुरू,

तीसरा टी20 मैच :

16 अगस्त 2025 (शनिवार),कैज़लीज़ स्टेडियम, केर्न्स – दोपहर 2:45 बजे से शुरू,

AUS vs SA Odi:

पहला वनडे मैच :

19 अगस्त  2025(मंगलवार) – कैज़लीज़ स्टेडियम, केर्न्स – रात 10:00 बजे से शुरू,

दूसरा वनडे मैच :

22 अगस्त 2025  (शुक्रवार) – ग्रेट बैरियर रीफ़ एरेना, मैकाय – रात 10:00 बजे से शुरू,

AUS vs SA पहला टी20 मैच का संभावित प्लेइंग इलेवन :

मिचेल मार्श ने कहा है कि वो ट्रैविस हेड के साथ ओपनेनिंग करते दिखेंगे। जबकि एडेन मार्कराम और रयान रिकेल्टन शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। जो उन्होंने पिछले तीन टी-20 मैचों में एक साथ बल्लेबाजी किया है।

ऑस्ट्रेलिया (XI) :-

मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड,जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।

साउथ अफ्रीका (XI) :-

एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायेन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर।

दक्षिण अफ्रीका की टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), लुंगी नगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा,रासी वान डर डुसेन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, सेनुरन मुथुसामी, प्रेनेलन सुब्रायन।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश, मैट कुहनेमैन, सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्थुइस, नाथन एलिस,जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन,ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्य शॉर्ट, एडम जंपा।

AUS vs SA सीरीज में इन खिलाड़ियों पे रहेगी नज़र :

बात करें इस सीरीज को लेकर तो ऑस्ट्रेलिया की टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं,जिनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहने वाली है। इसमें मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड पर खास नजर रहने वाली है। मिचेल मार्श का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हमेशा से अच्छा रहा है।

वहीं ट्रैविस हेड भी काफी आक्रामक बल्लेबाजों में से एक है साथ में इनकी जोड़ी शीर्ष पर बल्लेबाजी करने आएगी,तो रनों के बौछार देखने को मिलेंगे।अब बात करें साउथ अफ्रीका के टीम को लेकर तो इसमें एडेन मकरम,कॉर्बिन बॉश और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर रहने वाली है। ये प्लेयर्स अभी अच्छे फॉर्म से चल रहे हैं और उम्मीद हैं कि इन दोनों टीम के बीच कांटे का टक्कर होने वाला है।

मार्रारा क्रिकेट स्टेडियम (डार्विन) का पिच रिपोर्ट:

यहां के पिच की बात करें तो यहां का तापमान 32°C और आद्रता 70- 80% रहेगी। यहां दोपहर के समय बारिश की हल्की-फुल्की छींटे देखने को मिल सकती है। हालांकि रात को यहां ओस कम गिरती है। जिससे स्पिनरों को ज्यादा मदद मिल सकती है। यहां की पिच पहले बल्लेबाजी और पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों में दोनों के रिकॉर्ड किए गए मुकाबलों में समान रुप जीत मिली है।

15,000 क्षमता वाले इस स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद ज्यादातर कप्तान बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाने की कोशिश करते हैं। यहां की पिच देर से मौसम में नमी या वर्षा होने का जोखिम रहता है। यहां की बाउंड्री की बाते करें तो चोकर,छोटा और काफी तेज आउटफील्ड है ,जिसमें पॉवर हिटर बल्लेबाज काफी रन बटोर सकते हैं।

पिच की विशेषता:

यहां की पिच आमतौर से बल्लेबाजों के अनुकूल रहता है। यहां शुरुआत में गेंदबाजों को ज्यादा उछाल मिलता है। लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे की बढ़ता है, पिच धीमे होने लगती है ,जिससे स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलता है। यहां की मौसम शुष्क होने के कारण पिच में दरार भी आ सकती हैं। जिससे स्पिनरों को काफी टर्न मिलती है।

मार्रारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े:

इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का उच्चतम स्कोर घरेलू /अकादमी में 202 रनों का रहा है। वहीं यहां की न्यूनतम स्कोर घरेलू /अकादमी में खराब बल्लेबाजी के कारण 4 ही रन बन पाए हैं।

अंतिम निष्कर्ष :

यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम को तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री की मदद से 190+ स्कोर का लक्ष्य रखना होगा। ताकि दूसरी टीम जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उसे इस स्कोर पर रोकने में स्पिनर मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि बारिश की वजह से ये लक्ष्य पीछा करना भी संभव है।

Marrara Cricket Ground, Darwin,
Pitch Report,AUS vs SA
Marrara Cricket Ground, Darwin ,Pitch Report

Table of Contents

Leave a Comment